रायपुर (छत्तीसगढ़) |
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में नियुक्त 60 नव चयनित प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रशिक्षण एवं पदस्थापना प्रदान की गई। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए उनके दायित्वों, अनुशासन और जनसेवा के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस विभाग आमजन के विश्वास का प्रतीक है और प्रत्येक अधिकारी का कर्तव्य है कि वह संवेदनशीलता, निष्पक्षता और पेशेवर दक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करे। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा महिला, बच्चों और आम नागरिकों के प्रति सहयोगात्मक एवं सकारात्मक व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने दी 152 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात,कोंडागांव के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय………..आगे पढ़ें

यह भी पढ़ें: भाटापारा में सूने मकान से चोरी का खुलासा, दो शातिर आरोपी …………..आगे पढ़ें
डॉ. संजीव शुक्ला ने सभी प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को नवीन पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपनी ऊर्जा, क्षमता और समर्पण के माध्यम से रायपुर पुलिस की कार्यसंस्कृति को और अधिक मजबूत बनाएंगे। ब्रीफिंग के बाद सभी प्रशिक्षु उप निरीक्षक अपने-अपने निर्धारित थाना क्षेत्रों में प्रशिक्षण के लिए रवाना हुए।
यह भी पढ़ें: मुंगेली में जमीन विवाद पर बड़ा सवाल, बिना नोटिस नामांतरण पर प्रशासन की…………..आगे पढ़ें
रायपुर कमिश्नरेट द्वारा सभी प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को शेड्यूल के अनुसार विभिन्न थानों में प्रशिक्षण हेतु पदस्थ किया गया है। इन नियुक्तियों से थाना स्तर पर पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने तथा नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर श्री अमित तुकाराम कांबले, पुलिस उपायुक्त मध्य श्री उमेश गुप्ता, पुलिस उपायुक्त श्री संदीप पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डॉ. अर्चना झा, श्री तारकेश्वर पटेल, श्री राहुल शर्मा, श्री आकाश मरकाम, सहायक पुलिस कमिश्नर श्री निलेश द्विवेदी, निरीक्षक श्री अनीष सारथी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
