मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर |
चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र के निवासियों के लिए आज का दिन खास रहा। स्वास्थ्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने 5 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इन कार्यों से शहर में सड़क, प्रकाश व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।
विकास कार्यों के तहत हल्दीबाड़ी कालीबाड़ी से बड़ा बाजार तक जर्जर सड़क का नवीनीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही गोदरीपारा से डोमनहिल तक गौरव पथ का निर्माण किया जाएगा। वहीं छोटा बाजार से रेलवे स्टेशन तक रिटेनिंग वॉल का निर्माण भी प्रस्तावित है।
यह भी पढ़ें: गोतमा-कोतासुरा 3.92 करोड़ रुपये सड़क का लोकार्पण वित्त मंत्री ओपी चौधरी…………..आगे पढ़ें

इसके अलावा हल्दीबाड़ी से रेलवे स्टेशन तक सीसी रोड का निर्माण, स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट लगाने का कार्य भी शुरू किया गया है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और नागरिकों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने दी 152 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात,कोंडागांव के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय………..आगे पढ़ें
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि कुछ तकनीकी कारणों और एसईसीएल की एनओसी मिलने में देरी के चलते कार्य शुरू होने में समय लगा, लेकिन अब सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि ये विकास कार्य चिरमिरी के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और शहर की तस्वीर बदलने का काम करेंगे।
कार्यक्रम में महापौर श्री रामनरेश राय, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
