भाटापारा।
भाटापारा शहर के सुभाष वार्ड में सूने मकान में हुई चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी लंबे समय से किराए के मकान में रहकर इलाके की रेकी करते थे और सूने मकानों की पहचान कर वारदात को अंजाम देते थे। इसी दौरान सुभाष वार्ड स्थित एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी की चोरी की गई थी।\

चोरी की घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने तकनीकी जांच और सूचना के आधार पर बिलासपुर में दबिश दी, जहां दोनों आरोपी चोरी के सामान को बेचने की फिराक में घूमते हुए पकड़े गए।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 10 तोला सोना, 20 तोला चांदी और ₹23,420 नगद बरामद किया है। बरामद सामग्री की कुल कीमत लगभग ₹15,71,420 आंकी गई है।
थाना भाटापारा शहर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी करने में सफलता हासिल की है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।
