कोंडागांव |
सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज कोंडागांव जिले के ग्राम बड़े कनेरा में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया, हितग्राहियों से संवाद किया तथा शासन की योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने जिले को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 44-45 डिग्री की भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में दूर-दूर से पहुंचे ग्रामीणों का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि जनता का सरकार पर विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह जनसहभागिता सुशासन की सफलता का सबसे बड़ा प्रमाण है।
यह भी पढ़ें: गोतमा-कोतासुरा 3.92 करोड़ रुपये सड़क का लोकार्पण वित्त मंत्री ओपी चौधरी…………..आगे पढ़ें
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य केवल योजनाओं की समीक्षा करना नहीं, बल्कि जनता के बीच पहुंचकर यह जानना है कि योजनाओं का लाभ वास्तव में लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं। उन्होंने बताया कि 1 मई से प्रारंभ हुआ यह अभियान 10 जून तक चलेगा और प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

बड़े कनेरा में विकास कार्यों और घोषणाओं की बड़ी सौगात
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कोंडागांव जिले को 152 करोड़ 18 लाख 84 हजार रुपये की लागत वाले 43 विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें 96 करोड़ 30 लाख 63 हजार रुपये के 14 कार्यों का लोकार्पण तथा 55 करोड़ 88 लाख 21 हजार रुपये के 29 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
यह भी पढ़ें: अबूझमाड़ गारपा जन चौपाल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दौरा एवं विकास घोषणाएं…………..आगे पढ़ें
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कोंडागांव क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने नारंगी नदी स्थित स्टॉप डेम सह पुलिया के जीर्णोद्धार हेतु 2 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी। साथ ही केशकाल–बांसकोट–माकड़ी–एरला मार्ग के 53 किलोमीटर सड़क मजबूतीकरण कार्य को मंजूरी दी गई।
यह भी पढ़ें:धमतरी देश का पहला जिला बना, जहां PACS समितियों के माध्यम से किसानों को मिलेगी ड्रोन स्प्रेयर सुविधा…………..आगे पढ़ें
बड़े कनेरा से बड़ेबेंद्री, बाईकापदर, चिपावंड तक 12 किलोमीटर और बड़े कनेरा से नवागुड़ा तक 5 किलोमीटर सड़क निर्माण की घोषणा भी की गई। इसके अलावा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पर्यटन विकास, गोंडवाना भवन, सर्व आदिवासी समाज भवन तथा प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार की भी घोषणा हुई।

योजनाओं से बदल रहा ग्रामीण जीवन
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएम सूर्य घर योजना से ग्रामीण परिवारों को पक्का घर और सोलर सुविधा मिल रही है, जिससे बिजली बिल लगभग शून्य हो रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं और प्रतिदिन 1600 आवास बन रहे हैं। किसानों, महिलाओं और वनवासियों को लाभ
यह भी पढ़ें: चिरमिरी को मिली 5.32 करोड़ की विकास सौगात, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल …………..आगे पढ़ें
उन्होंने बताया कि किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदी जा रही है। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को 1000 रुपये मासिक सहायता मिल रही है। तेंदूपत्ता की दर बढ़ाकर 5500 रुपये प्रति बोरा कर दी गई है।
अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों से 400+ सेवाएं गांवों में उपलब्ध हैं। जून से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शुरू होगी। बिजली बिल समाधान योजना के तहत 757 करोड़ रुपये की राहत दी जा रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर घर सोलर पहुंचाकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता हासिल करना है।
