लोरमी।
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक Arun Sao ने लोरमी क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।उप मुख्यमंत्री Arun Sao ने नगर पालिका लोरमी में निर्माणाधीन नगर उद्यान का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य गुणवत्तापूर्ण और तय समयसीमा में पूर्ण किया जाए।
उन्होंने कहा कि नगर उद्यान के विकसित होने से बच्चों के लिए खेल, नागरिकों के लिए बैठने और सुबह-शाम सैर करने के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा।

साथ ही ओपन जिम की सुविधा से युवाओं और आमजन को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने लोरमी में हायर सेकंडरी स्कूल भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया।
यह भी पढ़ें: नियद नेल्लानार 2.0 के जरिए बस्तर के सुदूर गांवों तक पहुंचेगा विकास, ……..आगे पढ़ें
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार अधोसंरचना को मजबूत कर रही है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं मिल सकें।उप मुख्यमंत्री Arun Sao ने लोरमी से गोंडखाम्ही नहर तक लगभग 10 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण परियोजना का निरीक्षण किया।

उन्होंने अधिकारियों से कार्य प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पोल शिफ्टिंग सहित सभी आवश्यक कार्य समय पर पूर्ण करने को कहा ताकि निर्माण कार्य बाधित न हो।उन्होंने ग्राम सरईपतेरा से हल्दीबांध तथा सरईपतेरा से झझपुरी तक चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का भी औचक निरीक्षण किया।
यह भी पढ़ें: दो परिवारों का सामाजिक बहिष्कार! पीड़ितों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार……..आगे पढ़ें
इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि सभी विकास कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय में पूर्ण हों, ताकि जनता को इसका सीधा लाभ मिल सके।
