रायपुर ।
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री O. P. Choudhary ने आज रायपुर स्थित अपने निवास पर पद्मश्री से सम्मानित समाजसेवी दंपति Dr. Ramchandra Godbole और Dr. Sunita Godbole का आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने दोनों को राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
वित्त मंत्री ने कहा कि बस्तर संभाग के सुदूर और वनांचल क्षेत्रों में दशकों से निःस्वार्थ भाव से स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले गोडबोले दंपति का योगदान अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि कठिन और दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद इस दंपति ने आदिवासी समुदायों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाकर सेवा का एक अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है।

उन्होंने कहा कि कुपोषण, टीबी, मलेरिया और अन्य बीमारियों से प्रभावित क्षेत्रों में कार्य करते हुए गोडबोले दंपति ने न केवल इलाज उपलब्ध कराया, बल्कि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई। उनका यह समर्पण समाज के लिए एक जीवंत प्रेरणा है।
यह भी पढ़ें: नियद नेल्लानार 2.0 के जरिए बस्तर के सुदूर गांवों तक पहुंचेगा विकास, ……..आगे पढ़ें
वित्त मंत्री O. P. Choudhary ने आगे कहा कि जिन क्षेत्रों तक पहुंचना कभी बेहद कठिन माना जाता था, वहां इस दंपति ने मानवता, सेवा और विश्वास की मजबूत नींव रखी। उनका कार्य केवल चिकित्सा सेवा नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक बड़ा योगदान है।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रदान किया गया पद्मश्री सम्मान उनके दशकों लंबे संघर्ष, त्याग और निःस्वार्थ सेवा का राष्ट्रीय सम्मान है। इस दौरान बातचीत में बस्तर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और उनके अनुभवों पर भी चर्चा हुई।
