जांजगीर-चांपा।
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री O. P. Choudhary ने कहा है कि किसी भी समाज की प्रगति शिक्षा, संगठन और संस्कारों की मजबूत नींव पर ही संभव है। वे आज जांजगीर-चांपा जिले के कापन और नगर पंचायत बलौदा में आयोजित सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने विभिन्न समाजों के सामुदायिक भवनों का लोकार्पण किया और मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।कापन में अखिल भारतीय अघरिया समाज के क्षेत्रीय सभा सह सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया गया। वहीं नगर पंचायत बलौदा के जंगलवा डबरी क्षेत्र में स्वर्णकार समाज के ‘स्वर्ण मंडपम’ सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाज के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कापन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री O. P. Choudhary ने 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें: नियद नेल्लानार 2.0 के जरिए बस्तर के सुदूर गांवों तक पहुंचेगा विकास, ……..आगे पढ़ें
उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और देश के विकास की सबसे मजबूत आधारशिला है। नई पीढ़ी को बेहतर अवसर और संस्कार देकर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष Saurabh Singh ने कहा कि अघरिया समाज शिक्षा, कृषि और सामाजिक विकास में हमेशा अग्रणी रहा है।

पूर्व संसदीय सचिव Ambesh Jangde ने कहा कि नव-निर्मित सामुदायिक भवन सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा।नगर पंचायत बलौदा में आयोजित कार्यक्रम में वित्त मंत्री O. P. Choudhary ने स्वर्णकार समाज द्वारा किए जा रहे सामाजिक विकास कार्यों की सराहना की।
यह भी पढ़ें: नक्सलवाद के खात्मे से बौखलाई कांग्रेस भ्रम फैला रही है : सांसद महेश कश्यप……. आगे पढ़ें
इस अवसर पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले और पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू सहित कई जनप्रतिनिधि और समाज के लोग उपस्थित रहे।वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकजुटता में निहित होती है। ऐसे सामुदायिक भवन सामाजिक समरसता और विकास गतिविधियों को मजबूत आधार प्रदान करते हैं।
