सूरजपुर।
सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाने के सामने कांग्रेस का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Deepak Baij मंगलवार शाम से आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। आंदोलन में पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। वहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री T. S. Singh Deo के भी आमरण अनशन में शामिल होने की जानकारी दी गई है।

कांग्रेस का आरोप है कि सूरजपुर जिले के शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से भाजपा सरकार द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नरेंद्र जैन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत झूठा मामला दर्ज कराया गया है। इसी के विरोध में कांग्रेस द्वारा विश्रामपुर थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: GPM में ज्वेलर हत्याकांड में जिला बंद, परिजन बोले — गिरफ्तारी के बाद ही होगा ……..आगे पढ़ें
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मामले को लेकर पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य चुनाव आयुक्त से भी मुलाकात कर चुका है और संबंधित थानेदार को निलंबित करने की मांग की गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel आंदोलन में शामिल होने सूरजपुर पहुंचे। कांग्रेस के अनुसार वे शिवनंदनपुर नगर पंचायत क्षेत्र में रोड शो भी करेंगे। वहीं T. S. Singh Deo भी पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के साथ आमरण अनशन पर बैठेंगे।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij ने कहा कि भाजपा को चुनाव हारने का अहसास हो गया है, इसलिए सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दबाने के लिए फर्जी एफआईआर दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें: बीजापुर जिले में हुए तेंदूपत्ता अग्निकांड को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन…….आगे पढ़ें
दीपक बैज ने कहा कि 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक कार्रवाई नहीं होती, तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बलौदाबाजार वनमंडल अंतर्गत देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी ……..आगे पढ़ें
कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि:
- नरेंद्र जैन पर दर्ज एफआईआर रद्द की जाए
- आर्म्स एक्ट की धाराएं हटाई जाएं
- संबंधित थानेदार पर तत्काल कार्रवाई की जाए
विश्रामपुर थाने के सामने चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, अमरजीत भगत, पूर्व विधायक अंबिका सिंह, गुलाब कमरो, पारसनाथ राजवाड़े, जिला अध्यक्ष शशि सिंह, बालकृष्ण पाठक समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं।
