रायपुर ।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने गुरुवार को अपने निवास कार्यालय में स्वातंत्र्यवीर Vinayak Damodar Savarkar की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने वीर सावरकर को राष्ट्रचेतना, साहस और सामाजिक जागरण का प्रखर प्रतीक बताया।
मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने कहा कि वीर सावरकर केवल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ही नहीं थे, बल्कि उन्होंने राष्ट्र के स्वाभिमान और स्वतंत्रता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। कठिन परिस्थितियों और यातनाओं के बावजूद उनका राष्ट्रभक्ति से भरा संकल्प कभी कमजोर नहीं पड़ा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि Vinayak Damodar Savarkar ने समाज में व्याप्त छुआछूत और भेदभाव जैसी कुरीतियों के खिलाफ भी आवाज उठाई। उन्होंने सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए।
उन्होंने कहा कि वीर सावरकर के विचार, लेखनी और कर्म आज भी देशवासियों को राष्ट्रहित, आत्मगौरव और सामाजिक सद्भाव की प्रेरणा देते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर सावरकर आज भी अपने विचारों के माध्यम से युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी को उनके आदर्शों पर चलते हुए सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए।
