रायगढ़ (छत्तीसगढ़)|
रायगढ़ जिले में आज ग्रामीण सड़क संपर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने 3 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से निर्मित गोतमा-कोतासुरा मार्ग का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इस सड़क के शुरू होने से क्षेत्र में आवागमन पहले से अधिक सुगम, सुरक्षित और तेज हो गया है।
यह भी पढ़ें: त्रिभोना में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया 2.80 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण…………..आगे पढ़ें
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की बुनियाद होती हैं। बेहतर सड़क संपर्क से न केवल लोगों की आवाजाही आसान होती है, बल्कि इससे व्यापार, कृषि और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी बेहतर सड़क नेटवर्क से ही संभव हो पाती है।
यह भी पढ़ें: 1.24 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण वित्त मंत्री ओपी चौधरी…………..आगे पढ़ें
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य केवल सुविधाएं देना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।
यह भी पढ़ें: तुरंगा में मिनी स्टेडियम, सांस्कृतिक शेड और सीसी रोड का लोकार्पण : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…………..आगे पढ़ें
वित्त मंत्री ने कहा कि गोतमा-कोतासुरा मार्ग के निर्माण से आसपास के कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्रीय विकास को नई गति प्राप्त होगी। यह सड़क सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या का समाधान करेगी।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
