मुंगेली (छत्तीसगढ़) |
उप मुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक श्री अरुण साव ने आज लोरमी विकासखंड के ग्राम जरहापारा में आम के पेड़ की छांव तले जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने गांव के लोगों से सीधे चर्चा कर क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली तथा योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों से फीडबैक प्राप्त किया।
जनचौपाल के दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और मांगें उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। श्री साव ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया तथा शेष आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने दी 152 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात,कोंडागांव के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय………..आगे पढ़ें

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने ग्राम जरहापारा में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देवगुड़ी निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की स्वीकृति देने की घोषणा की। उनकी इस घोषणा का ग्रामीणों ने स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की।

श्री साव ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार वनांचल क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से दूरस्थ वनांचल गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और रोजगार जैसी सुविधाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: गोतमा-कोतासुरा 3.92 करोड़ रुपये सड़क का लोकार्पण वित्त मंत्री ओपी चौधरी…………..आगे पढ़ें
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से जनप्रतिनिधि और प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठा रहे हैं।
