नारायणपुर |
नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ अंचल स्थित ग्राम पंचायत गारपा में आज सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जन चौपाल में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं, योजनाओं की समीक्षा की और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री के आगमन पर ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। जन चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: गोतमा-कोतासुरा 3.92 करोड़ रुपये सड़क का लोकार्पण वित्त मंत्री ओपी चौधरी…………..आगे पढ़ें
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच सीधे संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसका उद्देश्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि अबूझमाड़ जैसे क्षेत्र, जो वर्षों तक नक्सल हिंसा और विकास से वंचित रहे, अब तेजी से विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सड़क, पुल-पुलिया, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और संचार जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि गारपा सहित आसपास के क्षेत्रों में सड़क और पुल निर्माण के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बाल रोग स्वास्थ्य शिविर आयोजित, राज्यपाल रमेन डेका ने किया अवलोकन…………..आगे पढ़ें
जन चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं से भी संवाद किया। महिलाओं ने बताया कि योजना की राशि का उपयोग वे घरेलू जरूरतों और बच्चों की शिक्षा के लिए कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।उन्होंने किसानों और ग्रामीणों से कृषि, पशुपालन और आजीविका गतिविधियों पर चर्चा की तथा वनोपज संग्राहकों के लिए बेहतर मूल्य सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई।
यह भी पढ़ें: भाटापारा में सूने मकान से चोरी का खुलासा, दो शातिर आरोपी …………..आगे पढ़ें
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की घोषणा की, जिनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना, पुलियों का निर्माण, सीसी सड़क, आंगनबाड़ी भवन बाउंड्रीवाल, उप स्वास्थ्य केंद्र से सड़क निर्माण, आश्रम शाला बाउंड्रीवाल तथा गारपा में पुलिस थाना खोलने की घोषणा शामिल है।
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि सरकार दूरस्थ वनांचलों में विकास की किरण पहुंचाने के लिए ऐतिहासिक कार्य कर रही है और योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।
