बलौदाबाजार |
बलौदाबाजार जिले में कृषि समितियों के माध्यम से खाद और बीज की समय पर उपलब्धता से किसानों में उत्साह का माहौल है। राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों और जिला प्रशासन की कड़ी मॉनिटरिंग के चलते किसानों को बिना किसी परेशानी के आवश्यक कृषि सामग्री आसानी से उपलब्ध हो रही है।
यह भी पढ़ें: गोतमा-कोतासुरा 3.92 करोड़ रुपये सड़क का लोकार्पण वित्त मंत्री ओपी चौधरी…………..आगे पढ़ें
समितियों में खाद-बीज लेने के लिए किसानों की लगातार आवाजाही देखी जा रही है, जहां पूरी प्रक्रिया सुगम और व्यवस्थित तरीके से संचालित की जा रही है। इससे किसानों का समय भी बच रहा है और उन्हें किसी प्रकार की लंबी कतारों या परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: भाटापारा में सूने मकान से चोरी का खुलासा, दो शातिर आरोपी …………..आगे पढ़ें
पुरानी बस्ती, बलौदाबाजार निवासी किसान हरिचंद कुर्रे ने बताया कि वे 65 डिसमिल कृषि भूमि पर खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार उन्हें समय से पहले ही पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध हो गया, जिससे खेती की तैयारी समय पर पूरी हो सकी।
यह भी पढ़ें: बाल रोग स्वास्थ्य शिविर आयोजित, राज्यपाल रमेन डेका ने किया अवलोकन…………..आगे पढ़ें
किसान ने बताया कि सोसायटी में किसी प्रकार की लाइन या अव्यवस्था का सामना नहीं करना पड़ा और पूरी प्रक्रिया बेहद सरल रही। इससे उनका समय और मेहनत दोनों की बचत हुई है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से क्षेत्र के अन्य किसानों को भी बड़ी राहत मिली है।
किसान हरिचंद कुर्रे ने राज्य सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार लगातार किसानों के हित में निर्णय ले रही है और योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू कर रही है। समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराना किसानों के लिए बड़ी राहत है।
