रायपुर (छत्तीसगढ़) |
रायपुर में लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में आज बच्चों के लिए एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राज्यपाल श्री रमेन डेका के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें 1 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की विभिन्न बीमारियों की जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
शिविर में सामान्य बीमारियों के साथ-साथ हृदय रोग, दंत रोग, नेत्र रोग, नाक-कान-गला रोग, स्त्री रोग, बीपी और शुगर जैसी समस्याओं की निःशुल्क जांच की गई। विशेष रूप से बच्चों में हृदय रोग की स्क्रीनिंग पर अधिक ध्यान दिया गया, ताकि समय रहते रोगों की पहचान हो सके।
यह भी पढ़ें: भाटापारा में सूने मकान से चोरी का खुलासा, दो शातिर आरोपी …………..आगे पढ़ें

इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 250 बच्चों ने लाभ प्राप्त किया। जिला प्रशासन रायपुर के ‘प्रोजेक्ट छांव’ के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय और निजी स्वास्थ्य संस्थानों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर की टीम द्वारा ब्लड टेस्ट, बीपी और शुगर जांच की सुविधा प्रदान की गई। वहीं श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल द्वारा हृदय रोग से संबंधित परामर्श, ईसीजी और ईको जांच की सुविधा दी गई। इसके अलावा श्री बालाजी डेंटल कॉलेज, बर्नियो हॉस्पिटल, रूप जीवन हॉस्पिटल और श्री गणेश विनायक नेत्रालय सहित कई संस्थानों ने भी जांच और परामर्श सेवाएं दीं।
यह भी पढ़ें: त्रिभोना में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया 2.80 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण…………..आगे पढ़ें
शिविर के दौरान राज्यपाल श्री रमेन डेका ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और चिकित्सकों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर इस तरह के प्रयासों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
