रायपुर ।
बस्तर से भाजपा सांसद Mahesh Kashyap ने कांग्रेस नेता छवीन्द्र कर्मा के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़, विशेषकर बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद के कमजोर पड़ने और शांति बहाल होने से कांग्रेस नेताओं में बेचैनी बढ़ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है।
भाजपा सांसद Mahesh Kashyap ने कहा कि दिवंगत नेता Mahendra Karma के पुत्र छवीन्द्र कर्मा द्वारा नक्सलियों के फिर से मजबूत होने संबंधी दिया गया बयान दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि ऐसा बयान सुरक्षा बलों के पराक्रम और बस्तर में लौट रही शांति के प्रयासों को कमजोर करने वाला है। सांसद ने कहा कि बस्तर की जनता अब भय और हिंसा के दौर से बाहर निकल रही है और ऐसे समय में इस प्रकार के बयान भ्रम पैदा करने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: दो परिवारों का सामाजिक बहिष्कार! पीड़ितों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार……..आगे पढ़ें
महेश कश्यप ने कहा कि यह कोई अकेला बयान नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij और पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel भी समय-समय पर नक्सलवाद को लेकर ऐसे बयान देते रहे हैं, जो भ्रम की स्थिति पैदा करते हैं।
उन्होंने सवाल उठाया कि नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई और सुरक्षा बलों की सफलता से कांग्रेस नेताओं को आपत्ति क्यों है।भाजपा सांसद ने कहा कि बस्तर में नक्सली प्रभाव कम होने के बाद विकास कार्यों में तेजी आई है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में लगातार काम हो रहा है।
उन्होंने दावा किया कि प्रदेश सरकार बस्तर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है। साथ ही ऐतिहासिक बस्तर दशहरा सहित क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को भी संरक्षित और प्रोत्साहित किया जा रहा है।
सांसद महेश कश्यप ने कहा कि बस्तर की जनता अब विकास, शिक्षा और शांति चाहती है। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है और लोगों का विश्वास बढ़ा है।
उन्होंने कांग्रेस नेताओं से बस्तर को लेकर “भ्रम फैलाने वाली राजनीति” बंद करने की अपील करते हुए कहा कि बस्तर अब जागरूक और भयमुक्त हो चुका है।
