रायपुर ।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में विधायक दीपेश साहू के विवाह को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा दिए गए बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा की राज्यसभा सांसद Laxmi Verma ने बैज के आरोपों को तथ्यहीन बताते हुए कहा कि बिना पूरी जानकारी के राजनीतिक बयानबाजी करना कांग्रेस की पुरानी आदत बन चुकी है।
सांसद Laxmi Verma ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij को पहले यह जानकारी लेनी चाहिए कि विवाह का पंजीयन किस आधार पर और किसके द्वारा कराया गया है।
यह भी पढ़ें: दो परिवारों का सामाजिक बहिष्कार! पीड़ितों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार……..आगे पढ़ें
उन्होंने कहा कि यदि कन्या पक्ष का परिवार योजना की पात्रता श्रेणी में आता है और निर्धारित नियमों के तहत पंजीयन कराया गया है, तो केवल विवाह का संबंध किसी विधायक से होने के आधार पर योजना के दुरुपयोग का आरोप लगाना उचित नहीं है।लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि कांग्रेस यह स्पष्ट करे कि विधायक दीपेश साहू द्वारा योजना का अनुचित लाभ लेने या गरीब परिवार के अधिकारों का हनन करने संबंधी आरोपों का आधार क्या है।
यह भी पढ़ें: नक्सलवाद के खात्मे से बौखलाई कांग्रेस भ्रम फैला रही है : सांसद महेश कश्यप……. आगे पढ़ें
उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में तथ्य सामने आने से पहले राजनीतिक टिप्पणी करना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदार भूमिका के अनुरूप नहीं माना जा सकता।भाजपा सांसद ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों के कांग्रेस शासनकाल में कई मामलों को लेकर सवाल उठे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब हर सरकारी योजना और जनहित के कार्य में भी अनावश्यक विवाद पैदा करने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें: कर्नाटक के ‘ढाई-ढाई साल’ फॉर्मूले पर उज्जवल दीपक बोले- यह कांग्रेस की उगाही और बंदरबांट का मॉडल……. आगे पढ़ें
लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं और जनप्रतिनिधियों को लेकर कांग्रेस लगातार भ्रामक बयानबाजी कर रही है, जिसे जनता समझ रही है।
भाजपा सांसद ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में कार्यरत नेताओं को किसी भी मुद्दे पर टिप्पणी करने से पहले तथ्यों की जानकारी लेना आवश्यक है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से जिम्मेदार राजनीतिक व्यवहार अपनाने की अपील की।
