रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए उपहार
पुहपुटरा की पती बाई ने मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति जताया आभार
अम्बिकापुर, 28 अगस्त 2026
रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि मिलने से जिले की महिलाओं में त्योहार की खुशियां बढ़ गई हैं। लखनपुर विकासखंड के ग्राम पुहपुटरा निवासी श्रीमती पती बाई ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत उनके खाते में हर माह 1,000 रुपये की राशि अंतरित की जाती है। इस राशि से वे रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाई के लिए राखी और मिठाई खरीदकर त्योहार मनाएंगी।
पती बाई ने कहा कि रक्षाबंधन से पहले 31वीं किस्त मिलने से उन्हें विशेष खुशी हुई है। उनके लिए यह राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि भाई-बहन के स्नेह के पर्व पर मिले उपहार के समान है। नियमित आर्थिक सहायता से उन्हें अपनी छोटी-छोटी जरूरतें पूरी करने में भी सहूलियत मिल रही है।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। रक्षाबंधन जैसे पारिवारिक पर्व से पहले राशि मिलने से वे अपने भाई के लिए राखी और मिठाई खरीदकर त्योहार को उत्साहपूर्वक मना पा रही हैं।
पती बाई ने कहा, “विष्णु भैया का बहुत-बहुत धन्यवाद। राखी के पहले भाई के लिए राखी और मिठाई खरीदने के लिए राशि मिल गई। यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है।”
महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें घरेलू जरूरतों की पूर्ति के साथ आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। रक्षाबंधन से पहले मिली 31वीं किस्त ने पती बाई सहित अनेक महिलाओं के लिए भाई-बहन के प्रेम और स्नेह के इस पर्व की खुशियों को और बढ़ा दिया है।
