रायपुर, 28 अगस्त 2026
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर रक्षासूत्र बांधा। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति के लिए प्रार्थना की।

राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आपसी सौहार्द का पावन पर्व है। यह पर्व समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा सहित गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
