रायपुर।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत बालोद एवं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों में संचालित विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की व्यापक समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सकारात्मक सोच, जवाबदेही और संवेदनशील प्रशासन के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ किसी भी पात्र हितग्राही तक पहुंचने से नहीं रुकना चाहिए।
मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में राजस्व प्रकरणों, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम सूर्यघर योजना, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून-व्यवस्था, पेयजल, सड़क और डिजिटल सेवाओं सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया।
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वन मंत्री केदार कश्यप ने किया पद्मश्री …………आगे पढ़ें

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने वर्षा ऋतु से पहले अधिकतम आवासों का निर्माण पूर्ण करने पर जोर दिया। वहीं पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत वर्ष 2027 तक प्रदेश में पांच लाख सौर संयंत्र स्थापित करने के लक्ष्य को मिशन मोड में पूरा करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 7.19 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन …………आगे पढ़ें
खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने किसानों को खाद और बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग को बढ़ावा देने तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और एग्रीस्टैक पंजीयन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
महिला सशक्तिकरण और आजीविका को लेकर मुख्यमंत्री ने महिला स्व-सहायता समूहों की आर्थिक गतिविधियों को और मजबूत बनाने पर बल दिया। समीक्षा में बताया गया कि मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 20,245 तथा बालोद जिले में 36,312 लखपति दीदी तैयार हो चुकी हैं।
बैठक में सड़क निर्माण, जल जीवन मिशन, डिजिटल सेवाओं, शिक्षा की गुणवत्ता, सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।
