नारायणपुर।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, विकास, विश्वास और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत प्रदेश के वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने नारायणपुर पहुंचकर पद्मश्री सम्मान से अलंकृत प्रसिद्ध वैद्यराज हेमचंद मांझी एवं वरिष्ठ साहित्यकार शिव कुमार पाण्डेय से सौजन्य भेंट की।
इस दौरान वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दोनों सम्मानित व्यक्तित्वों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा समाज, संस्कृति, साहित्य और पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।

मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है और भारत आत्मनिर्भरता तथा समावेशी विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि समाज के प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों का सम्मान करना भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। ऐसे व्यक्तित्वों के अनुभव, ज्ञान और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है तथा समाज को सकारात्मक दिशा प्राप्त होती है।
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के अध्यक्ष श्री रूपसाय सलाम, जगदलपुर जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा, नारायणपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
