रायपुर ।
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (सीजीएमएससी) द्वारा प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न शाखाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दवाओं एवं चिकित्सा सामग्रियों की उपलब्धता, क्रय एवं निविदा प्रक्रियाओं, चिकित्सा उपकरणों के संचालन एवं रखरखाव, स्वास्थ्य अधोसंरचना निर्माण कार्यों तथा प्रशासनिक और सूचना प्रौद्योगिकी व्यवस्थाओं की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया।
यह भी पढ़ें: अवैध शराब, चाकूबाजी और अड्डेबाजों पर डीडी नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई………..आगे पढ़ें
बैठक की अध्यक्षता सीजीएमएससी के अध्यक्ष दीपक म्हस्के तथा प्रबंध संचालक रितेश अग्रवाल ने की। इस दौरान सभी शाखाओं के विभागाध्यक्षों और अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यों की प्रगति रिपोर्ट एवं आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की।
समीक्षा के दौरान अध्यक्ष दीपक म्हस्के ने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा किया जाए तथा गुणवत्ता मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।
बैठक में औषधि आपूर्ति, चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता, निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं, मानव संसाधन प्रबंधन, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और आईटी सिस्टम को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष चर्चा की गई। अधिकारियों को समन्वित और लक्ष्य आधारित कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश भी दिए गए।
यह भी पढ़ें: जर्जर सड़क और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन………..आगे पढ़ें
सीजीएमएससी प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निगम द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है तथा सभी परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
