रायपुर।
भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में विभिन्न निगमों, मंडलों और आयोगों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनहित के कार्यों में तेजी, संगठन और सरकार के समन्वय तथा आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल तथा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने संबोधित किया।
यह भी पढ़ें: अवैध शराब, चाकूबाजी और अड्डेबाजों पर डीडी नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई………..आगे पढ़ें

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है और निगमों-मंडलों की भूमिका इसमें बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने पदाधिकारियों को विभागीय योजनाओं की नियमित समीक्षा करने, जनता की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनने तथा पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: जर्जर सड़क और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन………..आगे पढ़ें
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि निगम, मंडल और आयोग केवल प्रशासनिक संस्थाएं नहीं हैं, बल्कि सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से जनता के बीच सक्रिय रहने और योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरना प्रत्येक पदाधिकारी का दायित्व है। उन्होंने क्षेत्रीय दौरे बढ़ाने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाए रखने और निर्धारित समय सीमा में विभागीय लक्ष्यों को पूरा करने की बात कही।
बैठक के दौरान विभिन्न निगमों, मंडलों और आयोगों के अध्यक्षों ने अपने विभागों की उपलब्धियों, वर्तमान गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की। इस अवसर पर रूप नारायण सिन्हा तथा भारत मटियारा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा को मिली सफलता पर जनता के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया।
बैठक में भाजपा महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कण्डेय सहित विभिन्न निगमों, मंडलों और आयोगों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।
