रायगढ़ (छत्तीसगढ़) |
रायगढ़ जिले में युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर में आज वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी शामिल हुए। यह कार्यक्रम डीकेएल क्लब, कोंडातराई में आयोजित किया गया, जहां उन्होंने युवा खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें खेल किट वितरित की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़ें: गोतमा-कोतासुरा 3.92 करोड़ रुपये सड़क का लोकार्पण वित्त मंत्री ओपी चौधरी…………..आगे पढ़ें
कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने युवाओं को नियमित अभ्यास और मेहनत के साथ अपने खेल कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण और स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि खिलाड़ी आगे चलकर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। उन्होंने खिलाड़ियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।
यह भी पढ़ें: त्रिभोना में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया 2.80 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण…………..आगे पढ़ें
वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। खेलों के माध्यम से युवाओं को नई दिशा और बेहतर अवसर मिल रहे हैं, जिससे उनका भविष्य अधिक मजबूत बन सके।
इस अवसर पर प्रशिक्षक, खेल प्रेमी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे।
