भाटापारा, छत्तीसगढ़।
भाटापारा श्रमजीवी पत्रकार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आज स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र से जुड़े जनसरोकारों, स्थानीय समस्याओं और नगर की वर्तमान परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने भाटापारा ब्लॉक की मौजूदा गंभीर स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त की। चर्चा के दौरान नगर की बिगड़ती व्यवस्थाओं, मूलभूत नागरिक सुविधाओं की कमी, सफाई व्यवस्था, जल आपूर्ति, सड़क एवं विकास कार्यों की धीमी प्रगति जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। पत्रकारों ने कहा कि इन समस्याओं का सीधा असर आम जनता के जीवन पर पड़ रहा है, इसलिए संबंधित विभागों को इन पर तत्काल और प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: भाटापारा में सूने मकान से चोरी का खुलासा, दो शातिर आरोपी …………..आगे पढ़ें
बैठक में पत्रकारों ने स्पष्ट किया कि वे जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार प्राथमिकता से उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज की समस्याओं को उजागर करना और प्रशासन को जवाबदेह बनाना है।
साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि स्थानीय प्रशासन और जिम्मेदार विभागों से समय-समय पर इन मुद्दों पर जवाबदेही तय करने की दिशा में सामूहिक रूप से प्रयास किए जाएंगे, ताकि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके।
⚫ संगठन की मजबूती और निष्पक्ष पत्रकारिता पर जोर
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, पत्रकारों के अधिकारों की सुरक्षा और निष्पक्ष पत्रकारिता की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि बदलते समय में पत्रकारों की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है, इसलिए एकजुटता बेहद जरूरी है।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने भाटापारा के समग्र विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। सभी ने कहा कि जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे भी मजबूती से उठाया जाएगा।
