रायपुर।
छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा अवसर सामने आया है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने देशभर के अपने 20 मेडिकल कॉलेजों में MBBS और BDS पाठ्यक्रमों के लिए 700 सीटें आरक्षित की हैं। इन सीटों पर प्रवेश नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा के माध्यम से दिया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पहले 31 मई निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 21 जून 2026 कर दिया गया है।श्रमायुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, आरक्षित सीटों पर चयन NEET UG मेरिट के आधार पर किया जाएगा। पात्र विद्यार्थी कर्मचारी राज्य बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट ESIC Official Website पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य संगठित क्षेत्र के श्रमिक परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण मेडिकल शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराना है। इससे आर्थिक रूप से सामान्य या कमजोर पृष्ठभूमि के छात्र भी डॉक्टर बनने का सपना पूरा कर सकेंगे।
महत्वपूर्ण जानकारी एक नजर में
- कुल आरक्षित सीटें: 700
- मेडिकल कॉलेज: देशभर के 20 ESIC मेडिकल कॉलेज
- कोर्स: MBBS / BDS
- चयन प्रक्रिया: NEET UG मेरिट
- आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जून 2026
किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए विद्यार्थी और अभिभावक टोल फ्री नंबर 1800-11-2526 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी ESIC शाखा कार्यालय या क्षेत्रीय कार्यालय से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
श्रमायुक्त कार्यालय ने श्रमिक परिवारों से अपील की है कि वे इस योजना की जानकारी अपने योग्य बच्चों तक पहुंचाएं और अंतिम तिथि से पहले आवेदन सुनिश्चित करें।
