सिविल अस्पतालों में नहीं सोनोग्राफी सुविधा, गर्भवती महिलाओं को 100 KM तक सफर की मजबूरी

1
Sonography facility not available in Beohari civil hospital Shahdol

ब्यौहारी सिविल अस्पताल जहां सोनोग्राफी सुविधा उपलब्ध नहीं है

ब्यौहारी और जयसिंहनगर में सुविधा का अभाव, सोशल मीडिया के जरिए महिला ने CM से लगाई गुहार………………

📍 शहडोल।

देश भर में जहां लगातार आधुनिकीकरण का दौर जारी है और जन सुविधाओं के लिए सरकार नए आयाम स्थापित कर रही है, वहीं जिले में आज भी स्वास्थ्य सुविधाएं गांव-गांव तक सुलभ नहीं हो सकीं हैं। करोड़ों रुपए की लागत से सिविल अस्पताल तो बनाए गए हैं, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों और तकनीकी संसाधनों का अभाव आमजन के लिए परेशानी बना हुआ है।

🔴 ये है पूरा मामला

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इंस्टाग्राम पर मीना साकेत नाम की महिला ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अपील की है।

गर्भवती महिलाओं को लंबी दूरी तय करने को मजबूर होना पड़ रहा है

उन्होंने बताया कि ब्यौहारी सिविल अस्पताल में सोनोग्राफी सुविधा नहीं होने के कारण गर्भवती महिलाओं को जिला चिकित्सालय शहडोल तक 90-100 किलोमीटर का सफर करना पड़ता है।

इस दौरान उन्हें सूजन और अन्य शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। समस्या से परेशान होकर महिला ने सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाई है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें……………….

🏥 जयसिंहनगर में भी यही हाल

ब्यौहारी ही नहीं, जयसिंहनगर सिविल अस्पताल में भी सोनोग्राफी सुविधा उपलब्ध नहीं है।

सर्जरी विभाग की स्थिति भी खराब है, जहां कोई विशेषज्ञ सर्जन मौजूद नहीं है। छोटी-छोटी समस्याओं के लिए भी मरीजों को जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता है।

कब जागेगा प्रशासन?

अब सवाल यह है कि कब तक मरीजों को इस तरह परेशान होना पड़ेगा। क्या जल्द ही इन अस्पतालों को सोनोग्राफी मशीन और विशेषज्ञ डॉक्टर मिलेंगे या स्वास्थ्य सुविधाएं यूं ही बदहाल रहेंगी।

🏛️ महिला विधायक पर उठे सवाल

जयसिंहनगर क्षेत्र से मनीषा सिंह विधायक हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वह महिलाओं की इस समस्या के समाधान के लिए आगे आएंगी या फिर लोगों को निराशा ही हाथ लगेगी।

👉 ऐसे ही आपके क्षेत्र की हर बड़ी खबर के लिए हमारे पेज को फॉलो करें।

1 thought on “सिविल अस्पतालों में नहीं सोनोग्राफी सुविधा, गर्भवती महिलाओं को 100 KM तक सफर की मजबूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *