जनकपुर तिराहे पर अतिक्रमण हटाने की तैयारी, तीन पीढ़ियों से बसे लोगों पर बुलडोजर की आशंका

0
jankpur

भारतपुर ब्लॉक से मुख्यमंत्री को फोन पर लगाई गुहार, वन विभाग की कार्रवाई पर रोक की मांग………………………..

📍 भरतपुर ब्लॉक

जिले के भरतपुर ब्लॉक अंतर्गत जनकपुर तिराहे में वर्षों से बसे लोगों के सामने अब उजड़ने का संकट खड़ा हो गया है। वन विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की तैयारी की खबर सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।

🔴 तीन पीढ़ियों से बसे हैं लोग

स्थानीय निवासी आनंद जायसवाल ने फोन के माध्यम से मुख्यमंत्री से बातचीत कर अपनी समस्या रखी। उन्होंने बताया कि जनकपुर तिराहे में लोग पिछले तीन पुश्तों से रह रहे हैं और छोटे-छोटे व्यवसाय जैसे चाय-नाश्ते की दुकान चलाकर अपनी आजीविका चला रहे हैं।

⚠️ बुलडोजर कार्रवाई की आशंका

आनंद जायसवाल के अनुसार, जिस जमीन पर लोग रह रहे हैं वह वन विभाग की बताई जा रही है, और अब वहां अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाने की तैयारी की जा रही है। इससे वहां रहने वाले कई परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो सकता है।


यह भी पढ़ें……..

छत्तीसगढ़ में 1700 डॉक्टरों की कमी! “मेडिकल कॉलेज खुलेंगे, लेकिन डॉक्टर कहां से …………………आगे पढ़ें


📞 मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

फोन पर हुई बातचीत में आनंद जायसवाल ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि कार्रवाई को रुकवाया जाए और वर्षों से बसे लोगों को राहत दी जाए। इस पर मुख्यमंत्री ने मामले की जांच कराने और वन विभाग से जानकारी लेने की बात कही।

पूरी बातचीत सुनने के लिए यहां ……….. क्लिक करें

अब क्या होगा आगे?

अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है। क्या वर्षों से बसे लोगों को राहत मिलेगी या वन विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी।

👉 ऐसी ही आपके क्षेत्र की हर बड़ी खबर के लिए हमारे पेज को फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *