रायपुर, 22 नवंबर 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर जिले के धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चरौदा में आयोजित कार्यक्रम में 27 करोड़ 53 लाख 87 हजार रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों से क्षेत्र में सिंचाई, सड़क, विद्युत और ग्रामीण अधोसंरचना सुविधाओं का विस्तार होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शेड निर्माण एवं पेवर ब्लॉक लगाने तथा ग्राम चरौदा में नवीन मंगल भवन के निर्माण की घोषणा भी की। इसके साथ ही उन्होंने विधायक अनुज शर्मा के नेतृत्व में धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के सभी 144 गांवों तक पहुंचने वाली सेवा संवाद यात्रा का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गांवों का विकास और किसानों की समृद्धि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में 27 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इन कार्यों से किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं मिलेंगी, ग्रामीण सड़कों का विस्तार होगा और बिजली सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूलमंत्र के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मोदी की गारंटी को पूरा करने और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के संकल्प के साथ काम शुरू किया है। पहली ही कैबिनेट बैठक में प्रदेश के 18 लाख परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया। गरीब परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के साथ किसानों, महिलाओं, युवाओं और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलताएं मिली हैं। बस्तर के जिन दूरस्थ क्षेत्रों में पहले विकास कार्य पहुंचाना चुनौतीपूर्ण था, वहां अब सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और आवास जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक गांव और अंचल तक विकास पहुंचे तथा सभी नागरिकों को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें।
मुख्यमंत्री ने विधायक अनुज शर्मा के नेतृत्व में शुरू की गई सेवा संवाद यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझना बेहद महत्वपूर्ण है। ग्राम चरौदा से शुरू हुई यह यात्रा धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के सभी 144 गांवों तक पहुंचेगी। इसके माध्यम से ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब उनका लाभ जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे। सेवा संवाद यात्रा इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मुख्यमंत्री ने विधायक अनुज शर्मा की मांग पर ग्राम चरौदा के लिए दो महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शेड निर्माण और पेवर ब्लॉक लगाने की घोषणा की। इसके साथ ही ग्राम चरौदा में नवीन मंगल भवन का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुक्तेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां सुविधाओं के विस्तार से श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी, वहीं मंगल भवन बनने से ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।
कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग के अंतर्गत 9 करोड़ 87 लाख 48 हजार रुपये तथा जल संसाधन विभाग, तिल्दा के अंतर्गत 4 करोड़ 10 लाख 17 हजार रुपये की लागत के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया गया। सिंचाई से संबंधित इन
