सक्ती, 30 अगस्त 2026। सक्ती जिले में 1 जून से 30 अगस्त 2026 तक 866.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में जिले में 20.1 मिलीमीटर औसत बारिश हुई है।
भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 जून से अब तक सक्ती तहसील में 774.2 मिलीमीटर, जैजैपुर में 684.6, मालखरौदा में 1015.0, डभरा में 938.3, नया बाराद्वार में 938.9, अड़भार में 834.1, हसौद में 780.2, चंद्रपुर में 982.9 और भोथिया में 850.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
वहीं पिछले 24 घंटे में सक्ती तहसील में 8.7 मिलीमीटर, जैजैपुर में 23.5, मालखरौदा में 19.3, डभरा में 16.5, नया बाराद्वार में 24.5, अड़भार में 14.6, हसौद में 21.0, चंद्रपुर में 25.0 और भोथिया में 28.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
जिले में अब तक सबसे अधिक वर्षा मालखरौदा तहसील में 1015 मिलीमीटर दर्ज हुई है, जबकि सबसे कम 684.6 मिलीमीटर बारिश जैजैपुर तहसील में रिकॉर्ड की गई है।
