रायपुर, 30 अगस्त 2026।
राज्यपाल रमेन डेका से रविवार को लोक भवन में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर के कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल ने सौजन्य मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल ने राज्यपाल को AIIMS रायपुर के तृतीय दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। यह दीक्षांत समारोह 2 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
मुलाकात के दौरान AIIMS रायपुर से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह के लिए शुभकामनाएं दीं।
