रायपुर, 28 अगस्त 2026
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की बहनों, एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेजेस इंडिया के बच्चों तथा स्काउट एवं गाइड से जुड़े विद्यार्थियों और शिक्षकों ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को राखी बांधी। सभी ने राज्यपाल के साथ आत्मीयता और स्नेह के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने राखी बांधने आए सभी लोगों के स्नेहपूर्ण भाव के लिए आभार व्यक्त किया और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। उन्होंने सभी के सुख, शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थीं।
