गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 26 अगस्त 2026
जिला पंचायत में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 20 अगस्त को आयोजित दस्तावेज परीक्षण में 4 पदों के लिए 20 अभ्यर्थियों ने दस्तावेज सत्यापन कराया। वहीं 8 पात्र अभ्यर्थी अन्य जिले में परीक्षा होने के कारण उपस्थित नहीं हो सके थे।
इन अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए अंतिम अवसर 2 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला पंचायत कार्यालय गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में दिया गया है।
2 सितंबर को ही दोपहर 12:30 बजे से पात्र अभ्यर्थियों के लिए कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार आयोजित होगा। पदवार एवं वर्गवार वरीयता के आधार पर एक पद के विरुद्ध 10 अभ्यर्थियों को इसमें शामिल किया जाएगा। दोपहर 12 बजे के बाद दस्तावेज सत्यापन के लिए पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल नहीं किया जाएगा। कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार के बाद 2 सितंबर को ही अंतिम सूची जारी की जाएगी। पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील की गई है।
