गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 26 अगस्त 2026
जिला खाद्य अधिकारी ने गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को जानकारी दी है कि सिलेंडर का वास्तविक मूल्य 995 रुपए है, जबकि होम डिलीवरी सेवा शुल्क सहित कुल कीमत 1030 रुपए है। यदि उपभोक्ता स्वयं गैस एजेंसी से सिलेंडर प्राप्त करते हैं, तो उन्हें केवल 995 रुपए ही भुगतान करना होगा।
यदि उपभोक्ता ने ऑनलाइन 1030 रुपए का भुगतान पहले ही कर दिया है, तो एजेंसी से सिलेंडर लेते समय 35 रुपए की रिबेट राशि प्राप्त की जा सकती है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त डीएसी क्रमांक की जांच कर सिलेंडर की डिलीवरी होने के बाद ही भुगतान करें।
किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर इंडेन गैस कंपनी के सेल्स ऑफिसर श्री राहुल देवांगन के मोबाइल नंबर 7828842315 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
