उत्तर बस्तर कांकेर, 26 अगस्त 2026
जिले के नरहरपुर ब्लॉक के ग्राम पुरियारा निवासी श्रीमती कविता निषाद के लिए घर के रोजमर्रा के कामों के साथ पानी की व्यवस्था करना भी पहले बड़ी चुनौती थी। उन्हें गांव में स्थित दूर के हैंडपंप से पानी लाना पड़ता था, जिसमें काफी समय और मेहनत लगती थी।
जल जीवन मिशन के तहत घर तक नल कनेक्शन पहुंचने और नियमित पेयजल मिलने से उनकी वर्षों पुरानी परेशानी दूर हो गई है। अब उन्हें पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ता और घर पर ही नियमित रूप से पानी उपलब्ध हो रहा है। इससे उनका दैनिक जीवन काफी आसान हुआ है।
कविता निषाद ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पहले पीने के पानी के लिए दूर हैंडपंप जाना पड़ता था, लेकिन अब जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल पहुंच रहा है। हमारे घर में नियमित पानी आ रहा है और हमारी बड़ी परेशानी दूर हो गई है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भैया को दिल से धन्यवाद देती हूं।
