महतारी वंदन किस्त से रक्षाबंधन की तैयारी हुई आसान, परिवार की जरूरतों में करेंगी खर्च
रायपुर, 26 अगस्त 2026
रक्षाबंधन के त्योहार से पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि मिलने से महिलाओं में उत्साह है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की हितग्राही योगेश्वरी पांडेय के खाते में भी योजना की राशि पहुंची है। उन्होंने कहा कि त्योहार से पहले राशि मिलने से रक्षाबंधन की तैयारियां आसान हो गई हैं। योगेश्वरी पांडेय ने कहा कि बहनों की तरक्की, परिवार की शान, विष्णु भैया का यही अभियान। महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि उनके लिए आर्थिक रूप से काफी मददगार है। रक्षाबंधन के अवसर पर वे इस राशि से राखी और परिवार के लिए आवश्यक सामान की खरीदारी करेंगी।
योगेश्वरी पांडेय ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के पहले महतारी वंदन योजना की किस्त मिलने से उन्हें बहुत खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि इस राशि से वे राखी और घर के जरूरी सामान खरीद सकेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद देते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दीं।
योगेश्वरी ने कहा कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे वे अपनी जरूरतों के लिए परिवार पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय स्वयं भी खर्च कर पा रही हैं। योजना की 31वीं किस्त रक्षाबंधन के अवसर पर उनके लिए खुशियों की सौगात बनकर आई है। नियमित आर्थिक सहायता से महिलाओं को घरेलू जरूरतों के साथ त्योहारों की तैयारियों में भी सहयोग मिल रहा है और उनका आत्मविश्वास मजबूत हो रहा है।
