रायपुर।
मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने कहा कि नीति आयोग की बैठक केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय का सबसे महत्वपूर्ण मंच है, जहां कृषि, बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, निवेश, डिजिटल सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाती है। इन बैठकों में राज्यों के अनुभवों और आवश्यकताओं के आधार पर भविष्य की विकास रणनीति तैयार की जाती है।
भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में चलेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें, मुख्यमंत्री…….. आगे पढ़ें
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “12 साल बेमिसाल” अभियान के तहत देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान सुशासन, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: सड़क हादसों पर लगाम लगाने तकनीक और सख्त निगरानी पर सरकार का फोकस…….. आगे पढ़ें

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “12 साल बेमिसाल” अभियान के तहत विकास, सुशासन, विश्वास और गरीब कल्याण योजनाओं की उपलब्धियों की समीक्षा की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) केवल एक राजनीतिक गठबंधन नहीं, बल्कि देश के समग्र विकास और सुशासन के साझा संकल्प का मंच है। एनडीए में शामिल विभिन्न दल अपने-अपने राज्यों में केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने और जनता तक उनका लाभ पहुंचाने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष बेमिसाल : किरण देव…….. आगे पढ़ें
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले वर्षों में देश में सड़क, रेल, हवाई और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। गरीबों के लिए आवास, नल-जल, मुफ्त राशन, स्वास्थ्य बीमा, किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तिकरण और वित्तीय समावेशन जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आगामी बैठक में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और गठबंधन के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक में विकसित भारत-2047 के लक्ष्य, राज्यों की विकास प्राथमिकताओं, निवेश बढ़ाने, रोजगार सृजन, सुशासन मॉडल और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा होगी।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ भी विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्य सरकार कृषि, उद्योग, बुनियादी ढांचा, शिक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है ताकि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
