सारंगढ़-बिलाईगढ़ |
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम भिखमपुरा पहुंचकर स्वामी शिवानंद विद्यापीठ एवं गौसेवा आश्रम परिसर स्थित पंचमुखी दक्षिणाभिमुख सिद्ध हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य और राज्य की निरंतर प्रगति की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्धि, जनकल्याण और सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्ध जीवन की मंगलकामना की।
यह भी पढ़ें: बिलासपुर में बनेगी 120 करोड़ की एजुकेशन सिटी, युवाओं को मिलेगा आधुनिक शिक्षा ………..आगे पढ़ें
भिखमपुरा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने गौसेवा आश्रम परिसर में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच विश्वास और संवाद को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके जरिए प्रशासन सीधे गांवों तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहा है।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने की बिलासपुर संभाग के पांच जिलों की समीक्षा, राजस्व, पेयजल ………..आगे पढ़ें
मुख्यमंत्री इन दिनों सुशासन तिहार के तहत प्रदेश के विभिन्न ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों का लगातार दौरा कर रहे हैं। इस अभियान के माध्यम से वे आम नागरिकों से सीधे संवाद कर शासकीय योजनाओं के प्रभाव और उनकी पहुंच का आकलन कर रहे हैं तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं।
इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी सहित जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक, आश्रम से जुड़े सदस्य और जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।
