जगदलपुर।
नगर निगम जगदलपुर के इंदिरा वार्ड क्रमांक-16 के उपचुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपना दबदबा कायम रखा है। कांग्रेस प्रत्याशी रामकृष्ण तिवारी ने भाजपा प्रत्याशी मनोहर दत्त तिवारी को 436 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। पूर्व पार्षद अब्दुल रशीद के निधन के बाद यह उपचुनाव कराया गया था।
वार्ड में कुल 1542 मतदाता थे, जिनमें से 1229 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह उपचुनाव में लगभग 79.7 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो मतदाताओं के उत्साह को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें: जशपुर नगर पालिका उपचुनाव में भाजपा का क्लीन स्वीप, दोनों वार्डों में खिला कमल………..आगे पढ़ें
मतगणना के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी रामकृष्ण तिवारी को कुल 814 वोट प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी मनोहर दत्त तिवारी को 378 मत मिले। आम आदमी पार्टी को 22 वोट प्राप्त हुए, जबकि 9 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।
बूथ क्रमांक-1 में कांग्रेस को 483 वोट, भाजपा को 157 वोट, आम आदमी पार्टी को 18 वोट तथा नोटा को 5 वोट मिले। वहीं बूथ क्रमांक-2 में कांग्रेस को 331 वोट, भाजपा को 221 वोट, आम आदमी पार्टी को 4 वोट और नोटा को 4 वोट प्राप्त हुए।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने दी 152 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात,कोंडागांव के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय………..आगे पढ़ें
इंदिरा वार्ड को लंबे समय से कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता है। इस जीत के साथ कांग्रेस ने लगभग 23 वर्षों से कायम अपनी राजनीतिक पकड़ को बरकरार रखा है। चुनावी मुकाबला “तिवारी बनाम तिवारी” के रूप में चर्चा का विषय रहा, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी ने स्पष्ट बढ़त के साथ जीत हासिल की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परिणाम घोषित होने के बाद खुशी जताते हुए इसे संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास की जीत बताया। वहीं राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह परिणाम क्षेत्र में कांग्रेस के मजबूत जनाधार को दर्शाता है।
