रायगढ़ जिले के ग्राम पंचायत तुरंगा में आज विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने क्षेत्र में पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इस अवसर पर मिनी स्टेडियम, सांस्कृतिक शेड और सीसी रोड निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया।
यह भी पढ़ें: त्रिभोना में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया 2.80 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण…………..आगे पढ़ें

कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल, संस्कृति और बुनियादी ढांचे का विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मिनी स्टेडियम से क्षेत्र के युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, जिससे ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को नई पहचान मिलेगी।
यह भी पढ़ें: 1.24 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण वित्त मंत्री ओपी चौधरी…………..आगे पढ़ें
उन्होंने आगे कहा कि सांस्कृतिक शेड सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा, जहां ग्रामीण अपनी परंपराओं और आयोजनों को बेहतर तरीके से आयोजित कर सकेंगे। वहीं सीसी रोड के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और गांव की आधारभूत संरचना मजबूत होगी।

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सरकार का उद्देश्य है कि हर गांव तक बेहतर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक सुविधाएं पहुंचाई जाएं।
उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों को जनआकांक्षाओं के अनुरूप तेजी से पूरा किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर और बेहतर हो सके।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
