रायपुर ।
रायपुर में चोरी और अवैध कबाड़ कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है।नॉर्थ जोन पुलिस ने खमतराई, गुढ़ियारी और उरला क्षेत्र के कई कबाड़ी यार्डों में सघन चेकिंग और रेड कार्रवाई की।पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस ने 6 कबाड़ी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की है।
छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में लोहे का स्क्रैप, पाइप, सरिया और अन्य कबाड़ सामग्री बरामद की गई।पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान करीब 38 हजार रुपये मूल्य का लोहे का कबाड़ और वाहन जब्त किया गया है।
यह भी पढ़ें: बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर लाल किला मैदान में गूंजा जनजातीय……….आगे पढ़ें

कई दुकानों से बिना वैध दस्तावेजों के कबाड़ सामग्री मिलने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई।कार्रवाई रायपुर के
▪️ रावांभाठा
▪️ गुढ़ियारी
▪️ मेटल पार्क उरला
▪️ सरोरा क्षेत्र में संचालित कबाड़ी दुकानों और यार्डों में की गई।
यह भी पढ़ें: जनता से सीधे मिले मंत्री • साफ-सफाई और सुनवाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश..……..आगे पढ़ें
पुलिस ने सभी संचालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि चोरी का माल खरीदने या बेचने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।जांच के दौरान अवैध रूप से कबाड़ कारोबार में संलिप्त पाए गए 6 कबाड़ी संचालकों के खिलाफ बीएनएस और बीएनएसएस की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस का कहना है कि चोरी के सामान की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने और शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: नक्सल प्रभावित बस्तर में उम्मीद की रोशनी बने गोडबोले दंपति, पद्मश्री से सम्मानित..……..आगे पढ़ें
नॉर्थ जोन पुलिस ने सभी कबाड़ी संचालकों और यार्ड मालिकों को सख्त हिदायत दी है कि चोरी का माल खरीदने या बेचने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए गए हैं।पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि अवैध कबाड़ कारोबार और चोरी के नेटवर्क पर कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।इस पूरे अभियान को लेकर इलाके में हड़कंप की स्थिति देखी गई।
