Balrampur।
बलरामपुर जिले के राजपुर क्षेत्र में स्थित एक गिट्टी क्रेशर प्लांट में दर्दनाक हादसा हो गया। मजदूरी के दौरान 17 वर्षीय नाबालिग आदिवासी मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में श्रम सुरक्षा और नाबालिगों से काम कराए जाने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार घटना राजपुर क्षेत्र के भिलाई स्थित सिंघल क्रेशर प्लांट की है। बताया जा रहा है कि क्रेशर के झरना की सफाई का काम चल रहा था, इसी दौरान करीब डेढ़ क्विंटल वजनी लोहे का कीप अचानक मजदूर के ऊपर गिर गया।
हादसे में नाबालिग मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद घायल मजदूर को इलाज के लिए Ambikapur Medical College Hospital ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
फिलहाल अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि इलाके के कई क्रेशर प्लांटों में नाबालिग मजदूरों से काम कराया जा रहा है।
घटना के बाद अब श्रम विभाग और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर खतरनाक औद्योगिक कार्यों में नाबालिगों की मौजूदगी कैसे हो रही है।जानकारी के अनुसार यह क्रेशर पहले विजय सिंघल के नाम से संचालित था। बाद में इसे क्रेशर संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल और उनके साझेदारों द्वारा संचालित किए जाने की बात सामने आ रही है।
हालांकि मामले में संबंधित पक्ष की आधिकारिक प्रतिक्रिया फिलहाल सामने नहीं आई है।घटना के बाद लोगों की नजर अब प्रशासनिक जांच और संभावित कार्रवाई पर टिकी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि:
जिम्मेदार लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाए ,क्रेशर प्लांटों में सुरक्षा मानकों की जांच हो , नाबालिग मजदूरी पर सख्त कार्रवाई हो
