रायपुर, 24 नवंबर 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार, 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आम नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं, मांगें और सुझाव सुनेंगे।
जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री नागरिकों की समस्याओं से रूबरू होंगे तथा उनके त्वरित एवं उचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। इस माध्यम से आमजन अपनी समस्याएं, मांगें और सुझाव सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे।
