रायपुर, 23 नवंबर 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोण्डागांव जिले के धनोरा में आयोजित राजराजेश्वर भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव एवं लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में जिले के विकास और कलार समाज के सामाजिक उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने केशकाल में कलार समाज के सामाजिक भवन निर्माण के लिए 75 लाख रुपये देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने ग्राम धनोरा में संचालित शिशु मंदिर के भवन निर्माण की व्यवस्था करने की भी घोषणा की। इसके साथ ही कोण्डागांव और कांकेर जिले को जोड़ने वाली तिमड़ी नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कराया जाएगा, जिससे दोनों जिलों के बीच आवागमन की सुविधा बेहतर होगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने नवा रायपुर में भगवान सहस्रबाहु के नाम पर चौक स्थापित कर उनकी प्रतिमा लगाने की घोषणा भी की। इसके अलावा माकड़ी और मैनपुर में मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए 30-30 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। इन घोषणाओं से क्षेत्र में सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल सुविधाओं के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।
