रायपुर, 23 नवंबर 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने सोमवार को लोकभवन में सरस्वती महाविद्यालय, बिलासपुर को अपने स्वेच्छानुदान मद से 10 कंप्यूटर और प्रिंटर प्रदान किए। इस पहल का उद्देश्य महाविद्यालय में शैक्षणिक एवं तकनीकी सुविधाओं को मजबूत करना और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि विद्यार्थियों की पढ़ाई को अधिक सुगम और आधुनिक बनाने के साथ महाविद्यालय की डिजिटल एवं तकनीकी क्षमता को सुदृढ़ करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से महाविद्यालय को कंप्यूटर और प्रिंटर उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को अध्ययन में बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
कार्यक्रम में सरस्वती महाविद्यालय के अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी, विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के सदस्य बृजेंद्र शुक्ला, विवेक सक्सेना, लक्ष्मण राव मागर और बद्रीनाथ केसरवानी सहित महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
