रायपुर, 10 नवम्बर 2026
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर भगवान श्री बांके बिहारी जी के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उनके साथ उपस्थित रहीं।

पूजा-अर्चना के दौरान राज्यपाल श्री डेका ने भगवान श्री बांके बिहारी जी से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान का आशीर्वाद सभी के जीवन में बना रहे और प्रदेश निरंतर उन्नति के पथ पर आगे बढ़े।
इस अवसर पर राज्यपाल ने समस्त प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उमंग, सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
