रायपुर, 10 नवम्बर 2026
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त श्री अमिताभ जैन एवं राज्य सूचना आयुक्त श्री उमेश अग्रवाल, श्री आलोक चंद्रवंशी तथा श्री शिरीष मिश्रा ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान सभी आयुक्तों ने राज्यपाल को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल श्री डेका ने भी उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
सौजन्य भेंट के दौरान राज्यपाल ने राज्य सूचना आयोग में दर्ज प्रकरणों की स्थिति और उनके निराकरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
