भाटापारा में आदिवासी गोंड़ समाज का सामूहिक विवाह, 24 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में,हजारों लोगों की रही मौजूदगी, कन्या विवाह योजना बंद होने पर समाज में दिखा आक्रोश….

0
WhatsApp Image 2026-03-30 at 7.35.32 PM(1)

भाटापारा-राजकुमार यदु

भाटापारा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोपका में आदिवासी गोंड़ समाज द्वारा सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें 24 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस आयोजन में हजारों की संख्या में सामाजिक जनों की उपस्थिति देखने को मिली, जिन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

आदिवासी गोंड़ समाज मोपका चक के नेतृत्व में यह सामूहिक विवाह पिछले 9 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। दो दिवसीय इस आयोजन को समाज के लोगों ने मिलकर सहयोग से संपन्न कराया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा।

इस दौरान मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बंद होने को लेकर समाज में नाराजगी भी देखने को मिली। समाज के लोगों ने इस मुद्दे पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में किसी भी राजनीतिक दल को मंच नहीं देने का निर्णय लिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मोपका चक की महिला कमांडो टीम का विशेष योगदान रहा, जिनके सहयोग से पूरा आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। वहीं ग्राम सिल्वा से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed