कटोरा तालाब हनुमान मंदिर के पास शराब की दुकान हटाने की मांग, कांग्रेस नेता सन्नी होरा का ऐलान
रायपुर- प्रकाश कुमार यादव
शहर के कटोरा तालाब स्थित हनुमान मंदिर के पास संचालित शराब की दुकान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता सन्नी होरा ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
सन्नी होरा ने कहा कि धार्मिक स्थल के समीप शराब दुकान का संचालन लोगों की भावनाओं को आहत कर रहा है। उन्होंने मांग की है कि इस दुकान को तत्काल किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाए या फिर इसे बंद किया जाए।
उन्होंने आगे बताया कि 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिर में महाआरती आयोजित की जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में शामिल होंगे और सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी किया जाएगा।
सन्नी होरा का कहना है कि यह कदम सरकार को सद्बुद्धि देने और धार्मिक स्थल की गरिमा बनाए रखने के लिए उठाया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द निर्णय लेने की अपील की है ताकि कानून-व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े।
स्थानीय लोगों ने भी इस मांग का समर्थन किया है और उम्मीद जताई है कि प्रशासन जल्द ही उचित कार्रवाई करेगा।
