स्कूली बच्चों का परिवहन कर रहे नशेड़ी ईको चालक को सूरजपुर ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ा

0
WhatsApp Image 2026-03-30 at 6.30.23 PM

सूरजपुर-आकाश सिंह

जिले के यातायात को सुगम, सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कमार ठाकुर निर्देश पर निरंतर यातायात व थाना-चौकी की पुलिस द्वारा नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 30.03.2026 को यातायात प्रभारी बृजकिशोर पाण्डेय व उनकी टीम चंदरपुर चौक में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे इसी बीच वहां स्कूली बच्चों को लेकर ईको वाहन क्रमांक सीजी 29 एजी 6127 का चालक नरसिंह उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम चंदरपुर वहां पहुंचा।

ब्रीथ एनालाइजर मशीन से चेक करने पर वाहन चालक शराब के नशे में पाया गया तथा बिना परमिट के स्कूली बच्चों का परिवहन भी कर रहा था। मामले में धारा 185, 66/192 एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही कर वाहन जप्त किया गया। यातायात पुलिस के द्वारा स्कूली बच्चों को वाहन की व्यवस्था कर उन्हें सकुशल उनके घरों तक पहुंचवाया है।


सूरजपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के सुरक्षित स्कूल आवागमन को लेकर किसी प्रकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। वाहन स्वामी एवं चालक यातायात नियमों का अक्षरशः पालन कर वाहन का परिचालन करें/करवाए, किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्ती से कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed