रायपुर, 14 नवम्बर 2026।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने 11 नवम्बर 2026 को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर देश के अन्य राज्यों के राज्य निर्वाचन आयुक्त भी उपस्थित रहे।
भेंट के दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में पिछले वर्ष संपन्न हुए स्थानीय निकायों के शांतिपूर्ण चुनावों के दौरान आई चुनौतियों और उनसे निपटने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अपनाई गई रणनीति पर आधारित एक पुस्तिका की प्रति राष्ट्रपति कार्यालय को भेंट की।
